Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

IPL 2021cricketnewswale : दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।




via Latest News क्रिकेट News18 हिंदी.

Cricketnewswale

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव  नौ अप्रैल से शुरू होने वाले IPL 2021 में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम में जाने पहचाने चेहरों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले 33 वर्षीय यादव की इस टीम में वापसी हुई है।

उन्हें फरवरी की नीलामी में उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था। उमेश ने कहा कि एक सप्ताह तक पृथकवास पर रहने के बाद मैदान पर उतरना और खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताना अच्छा रहा।

Cricketnewswale

दिल्ली कैपिटल्स के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मैं गेंद थामने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं, मैं टीम के लिये निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और हर दिन अपने खेल में निखार लाने की कोशिश करूंगा. ’’ उमेश ने आईपीएल में 121 मैचों में 119 विकेट लिये हैंं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में उन्हें घर जैसा लग रहा है। Cricketnewswale


उमेश यादव ने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली टीम की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, इसलिए दिल्ली फ्रेंचाइजी मुझे घर जैसी लगती है. मैं टीम के कई खिलाड़ियों को जानता हूं. पिछले कुछ समय से इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलता रहा हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं किसी नयी टीम से जुड़ रहा हूं. मैं दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में सहज महसूस कर रहा हूं. ’’। 

Cricketnewswale

Post a Comment

0 Comments