Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कैच आउट होने से गुस्साए बल्लेबाज ने बल्ले से फील्डर को पीटा, अबतक है बेहोश


via Latest News क्रिकेट News18 हिंदी.


मध्य प्रदेश में अर्धशतक से चूकने पर एक बल्लेबाज ने फील्डर को इतना मारा है कि उसकी वह अस्पताल पहुंच गया है। इतना ही नहीं उस घायल फील्डर की हालत इतनी गंभीर है कि उसे अभी तक होश भी नहीं आया है।।

Cricketnewswale


मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्रिकेट मैच के दौरान का है।Cricketnewswale

 इस मैच में अर्धशतक के करीब पहुंच रहे बल्लेबाज ने 49 रन पर कैच आउट होने पर फील्डर को मैदान पर ही बल्ले से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। नगर पुलिस अधीक्षक रामनरेश पचौरी ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को गोला का मंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में मेला ग्राउंड में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई।  Cricketnewswale


शहर के पुलिस अधीक्षक रामनरेश पचौरी ने कहा कि सचिन पराशर (23) नाम के फील्डर को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बल्लेबाज संजय पालिया को हत्या के प्रयास के लिए आरोपित किया गया है।  Cricketnewswale


पचौरी ने कहा, ‘‘पराशर ने जब 49 रन पर उसका कैच लपक लिया तो पालिया गुस्से में आ गया जो 50 रन से केवल एक रन दूर था। पालिया भागकर पराशर की ओर गया और उसने बल्ले से सिर पर मारना शुरू कर दिया। अन्य खिलाड़ियों ने पालिया को रोकने की कोशिश की. पराशर को अस्पताल में अभी तक होश नहीं आया है.’’। Cricketnewswale


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 23 साल का यह आरोपी घटना के बाद फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पालिया के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।  Cricketnewswale

Post a Comment

0 Comments